Uttar Pradesh

यूपी: होली पर 1.65 करोड़ परिवारों को योगी सरकार देगी सौगात, उज्ज्वला के तहत मिलेगा मुफ्त सिलेंडर निशुल्क राशन योजना भी बढ़ाई जाएगी।

यूपी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीवाली पर नि:शुल्क सिलेण्डर देने का ऐलान किया था। मुफ्त राशन देने की योजना को और आगे बढ़ाने का ऐलान किया था। भाजपा ने इस ऐलान को पुरा करने के लिए अब यूपी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत इसी होली में पहला मुफ्त गैस सिलेण्डर देने की तैयारी में है।उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी भाजपा सरकार ने ही दिए हैं।

खाद्य व रसद विभाग ने होली पर गैस सिलेंडर देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं। खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में सिलेंडर दिए जाएंगे। होली पर सिलेंडर देने में सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा।

राज्य सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है। इसके लिए शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है। इससे पहले सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक निशुल्क राशन दे रही है। इसी महीने निशुल्क राशन की व्यवस्था खत्म हो रही है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है वहीं साथ में चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top