महराजगंज। थाना नौतनवा क्षेत्र में बुधवार 01 अप्रैल की शाम एक दर्दनाक घटना में युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा ग्राम महुआरी के पास नौतनवा–लक्ष्मीपुर रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 28/02 के समीप हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सायं करीब 3:50 बजे थाना नौतनवा को सूचना मिली कि एक युवक और युवती छपरा इंटरसिटी ट्रेन के सामने आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
शिनाख्त के प्रयास में मृतकों की पहचान गोलू निवासी गुजरवलिया शंकर मिश्र, थाना कोल्हुई तथा सरिता भारती निवासी नईकोट, थाना नौतनवा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट:
