India

चंडीगढ़: आप का विजय मार्च लेकर अरविंद केजरीवाल पहुंचे चंडीगढ़, आप पार्षदों के साथ करेंगे बैठक, आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

आप का विजय मार्च: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने से जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंची है, इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ आ रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां वह नगर निगम चुनाव में जीते आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के बाद सेक्टर-22 स्थित अरोमा लाइट प्वाइंट से रैली निकालेंगे और सबसे अधिक 14 प्रत्याशियों को जिताने के लिए शहरवासियों का धन्यवाद करेंगे। इसके बाद वह पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसमें आप का मेयर और पार्षदों को टूटने से बचाने की रणनीति तय की जाएगी।

अब अरविंद केजरीवाल आप का मेयर बनाने और बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए अपनी बिसात तैयार करेंगे। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद हमारे पार्षदों को खरीदने का प्रयास कर रही है। तीन पार्षदों को सोमवार को दिन ढलने के बाद फोन कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया। इसमें एक पार्षद को 75 लाख और दो पार्षदों को 50-50 लाख का ऑफर आया था।

इस साल की निगम सदन की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई।इसमें 26 पार्षद और 9 मनोनीत पार्षद शामिल हुई। 26 में से केवल 4 पार्षदों को दोबारा सदन में बैठने का मौका मिलेगा। शेष पार्षद नए होंगे। वहीं इस बार पार्षदों की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 होगी। सदन की बैठक में गुरुवार को कोई मुद्दा नहीं हुआ। केवल आपसी मेलजोल ही हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top