मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
महराजगंज/ सिंदुरिया
महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पतरेगवां के रहने वाले 65 वर्षीय जितई गुप्ता शनिवार को गाँव के रहने वाले बिकाऊ जायसवाल के घर से भोजन करके अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे । उसी समय महराजगंज की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से सिंदुरिया की तरफ आ रहा था।
अचानक उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। जिससे जितई गुप्ता को ठोकर लग गयी और वे वहीं गिर कर घायल हो गए। ऐसे में उनका दायां पैर टूट गया और मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सवार वहाँ से भाग निकला। ऐसे में चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने उनके घर वालों को इसकी सूचना दिया । फिर घर वाले उन्हें निजी साधन से महराजगंज इलाज हेतु ले गये ।
इस सम्बन्ध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है । किन्तु इससे सम्बंधित अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है । तहरीर मिलने पर इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।