Sport

IND vs SA: भारत ने खास रिकॉर्ड किया अपने नाम, भारत ने दोहराया 2016 वाला कारनामा, जानिए पूरी खबर…

IND vs SA: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत के लोकेश राहुल की शतकीय पारी ने जीत की नींव रखी थी। इसके बाद तेज गेंदबाजों ने दोनों पारियों में अफ्रीका को छोटे स्कोर पर आउट करके भारत को जीत दिलाई। सेंचुरियन के मैदान में भारत ने पहली जीत दर्ज की है।

यह टीम इंडिया के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराने वाली तीसरी टीम बनी है। इंग्लैंड ने उसे साल 2000 में दो विकेट से और ऑस्ट्रेलिया ने 2014 में 281 रन से हराया था।
इस जीत के साथ भारत ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। विदेशी जमीन पर एक दिन का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बावजूद भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। यह दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने ऐसा किया है। इससे पहले टीम ने 2016 में वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में यह कारनामा किया था।

सेंचुरियन टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। लेकिन टीम इंडिया ने फिर भी पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 197 रन बना सकी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 130 रनों की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 304 रन की हुई और दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन पर सिमट गई और एक दिन का खेल खराब होने के बावजूद भारत ने यह मैच 113 रन से जीत लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top