World

जापान: जानिए कैसे हुआ जापान ने पूर्व PM आबे का अंतिम संस्कार, पूर्व पीएम आबे की विदाई में खर्चे 97 करोड़? 

जापान: आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का  राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो में हुआ। ये दुनिया के सबसे महंगे अंतिम संस्कारों में से एक है। इसमें करीब 1.8 बिलियन येन यानी 97 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसे सरकार के फंड से खर्च किया गया है। इसमें दुनियाभर के 217 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टोक्यो पहुंचकर आबे को अंतिम विदाई दी।

इसी साल आठ जुलाई को शिंजो आबे की हत्या हुई थी। इसके बाद परिवार ने बौद्ध परंपरा के अनुसार 15 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। आज जो स्टेट फ्यूनरल यानी राजकीय अंतिम संस्कार हुआ है वो सांकेतिक है। इसमें आबे की अस्थियों को श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। आबे की अंतिम विदाई के लिए दुनियाभर के 217 देशों से 750 से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे। कुल 4500 से ज्यादा लोग पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।

पहले एक बड़े से हॉल में आबे की अस्थियों को रखा गया। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिर जापान के प्रधानमंत्री और अन्य देशों से आए विदेशी प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार और पार्टी के कुछ सदस्यों ने आबे की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों को भी साझा किया।

इस अंतिम संस्कार में अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 217 देशों से 750 से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे। ताइवान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के भी दिग्गज नेताओं ने इसमें शिरकत की। ज्यादातर देशों के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे। जिन देशों के राष्ट्राध्यक्ष नहीं पहुंचे, उनके यहां से कैबिनेट स्तर के मंत्री या राजदूतों को भेजा गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भी शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी।

इस तरह से पूर्व पीएम शिंजो आबे को विदाई देने के लिए करीब 4500 लोग जुटे थे। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे के अंतिम संस्कार पर खर्च होने वाली रकम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार पर खर्च हुई रकम से अधिक है। हाल ही में एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार हुआ था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top