India

सिद्धू मूसेवाला: मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी, आज राहुल गांधी मूसेवाला के परिवार से करेंगे मुलाकात

सिद्धू मूसेवाला: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में दिन-दहाड़े 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, अपराधियों ने सिद्धू मूसेवाला पर एक या दो नहीं बल्की ताबड़तोड़ 19 राउंड फायर किए थे। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। डॉ. तंवर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने छोटी आयु में ही विश्वभर में नाम कमाया और लाखों-करोड़ों की फैन संख्या हासिल की।

डॉ. तंवर ने कहा कि ऐसे ख्यात कलाकार का असमय चले जाना न केवल परिवार बल्कि करोड़ों समर्थकों के लिए भी गहरा आघात है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। कला जगत के लिए भी मूसेवाला का अचानक दुनिया से चले जाना अपूर्णीय क्षति है। उनकी हत्या के मामले में कानून अपना काम कर रहा है। मूसेवाला की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top