मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेदवां के समीप स्थित पुलिया के पास सप्लाई लाइन का विद्युत तार काफी ढीला हो गया है और जमीन से करीब पाँच फिट की ऊंचाई पर आकर लटक रहा है । जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है । इसकी शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने अभी तक तार को टाइट नहीं कराया । इसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं । ऐसे में ग्रामवासी बीरबल यादव , कोदई , शम्भू विश्वकर्मा , लालबहादुर , विष्णु आदि ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता से इस समस्या के समाधान की माँग किया है ।