मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा में 28 फरवरी को मुक्तिनाथ गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के उपरान्त एडीओ पंचायत का पद रिक्त चल रहा था । ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने प्रभारी एडीओ पंचायत के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया । इसके उपरान्त उन्होंने कहा कि वे अपने इस विशेष दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे । उनके कार्यभार ग्रहण करने पर ब्लॉक कर्मियों एवं सचिवों ने खुशी जताते हुए बधाई दिया है । जिसमें प्रभारी एडीओ आईएसबी रामकिशुन गुप्ता ,अनुज कुमार , दिनेश कुमार , ऋषिकेश यादव , बालमुकुन्द पाण्डेय , विनय कुमार शर्मा, बैंकटेश्वर पटेल, उमेश कुमार यादव, अमरेन्द्र राज यादव, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, विजय प्रताप सिंह आदि के नाम शामिल हैं।