महराजगंज: सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान चौरी चौरा गोरखपुर निवासी रामप्यारे मौर्य के मोटरसाइकिल से 7 लाख रुपया बरामद किया।
ऐसे में पूछताछ के दौरान रामप्यारे ने बताया कि महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा सिंहपुर में उनका कुछ खेत था। जिसे बेचकर वे यह पैसा प्राप्त किये हैं और वही पैसा लेकर घर जा रहे हैं। जिसे सुनकर एसओ ने उन्हें ससम्मान थाने पर बिठाया और समझाया कि इतनी नगद धनराशि साथ लेकर न जायें।
क्योंकि रास्ते में कोई भी घटना हो सकती है । इसलिए आप कोई वाहन मंगाकर उसी से अपने घर सुरक्षित जाएं । जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है ।