महाराजगंज: सिंदुरिया थाने पर बुधवार को वादी- सम्वाद दिवस का आयोजन हुआ।थानाध्यक्ष मौके पर वादियों से रूबरू होते हुए उनसे सीधा सम्वाद किये और उनकी दिक्कतों को सुनकर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साथ ही लंबित मामलों की विवेचना में आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करने का भी उन्होंने निर्देश दिया । इस वादी – सम्वाद दिवस में कुल चार मामले आए । जिनकी विवेचना करके शीघ्र समाधान हेतु उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया ।
इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव , उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता , अवधेश यादव , श्यामल यादव , चंद्रभूषण तिवारी , सन्तोष कुमार , अजीत यादव , दुर्गेश गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।