संजय राउत: महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है। पात्रा चॉल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का सामना कर रहे संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
आज सुबह-सुबह ईडी के अधिकारी संजय राउत के घर पहुंच गए। उनसे घर पर ही पूछताछ जारी है। इस बीच संजय राउत ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई को झूठी कार्रवाई बताया। कहा झूठे सबूत हैं। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।

एक जुलाई को संजय राउत ईडी के सामने पेश हुए थे। ईडी ने 20 जुलाई व 27 जुलाई को उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, राउत ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। ऐसे में उन पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। माना जा रहा है कि ईडी की टीम राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।