Maharajganj

महराजगंज: बैंक उपभोक्ता से 32400 रुपये लेकर उचक्का फरार & सेन्ट्रल बैंक की मिठौरा शाखा पर सोमवार को घटित हुई घटना

महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसामीर निवासी राधेश्याम यादव पुत्र त्रिवेणी यादव ने सोमवार को मिठौरा पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर अपने साथ घटित घटना का जिक्र करते हुए कार्यवाही की माँग किया है ।

बताते चलें कि राधे श्याम यादव ने अपने तहरीर में लिखा है कि वे सोमवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की मिठौरा शाखा पर पहुँचकर अपने खाते से 32400 रुपया निकाला और रुपया झोले में रखकर चलना चाहा तभी पास में खड़ा एक उचक्का उनको अपनी चिकनी – चुपड़ी बातों में उलझा लिया और मौका देखकर उनका रुपया लेकर वहाँ से तुरन्त फरार हो गया । ऐसे में राधेश्याम यादव ने काफी खोजबीन की। परन्तु वह अनजान उचक्का नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने मिठौरा पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्यवाही किये जाने की माँग किया है ।

इस सम्बन्ध में मिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद वरुण ने बताया कि तहरीर मिली है । बैंक के सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता लगाया जा रहा है । ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल सके ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top