मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना राया में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने में आयोजित समाधान दिवस में आग की लपटों से घिरी महिला पहुंची थी। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना राया क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ चार वर्ष पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी थी।
महिला के पति ने बताया कि 11 जुलाई 2017 को गांव के हरिचंद ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी, इसकी रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई। जिसका मुकदमा थाना राया में दर्ज हुआ था। महिला के पति ने बताया कि आरोपियों द्वारा उस मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से पीड़ित महिला आहत थी।
मथुरा के थाना राया में खुद को आग लगाकर पहुंची महिला की रविवार दोपहर को मौत हो गई। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने प्रधान के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी प्रधान के पिता सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिक जानकारी के लिए इस 👇लिंक पर जाएं…