लहसुन हमारी सेहत के लिए रामबाण से कम नहीं है। लहसुन को आयुर्वेद में औषधि माना गया है।कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी रोजाना खाने मेें इसे शामिल करना चाहिए।अगर आप सुबह रोज खाली पेट लहसुन खाते है यह आप के लिए बहुत फायदेमद साबित हो सकता है।
आप को बता दे कि खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख भी लगती है। लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। इतना ही नहीं लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है।हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
