International

यूक्रेन संकट: रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले पाक पीएम इमरान खान, दक्षिण एशिया के घटनाक्रम’ सहित वर्तमान क्षेत्रीय विषयों पर अपने विचार किए साझा

यूक्रेन संकट: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से हजारों लोगों के मारे जाने का खतरा मंडराने लगा है। रूस ने यूक्रेन पर हमले करना शुरू कर दिया है। पूरी दुनिया की नजर इस इस घटनाक्रम पर लगी हुई है। व्लादिमीर पुतिन द्वारा हमले का आदेश देने के बाद यूक्रेन में धमाके देखे गए। इस बीच पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से क्रेमलिन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के मुख्य पहलुओं पर चर्चा की और ‘दक्षिण एशिया के घटनाक्रम’ सहित वर्तमान क्षेत्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए।

रूस के दो दिवसीय दौरे पर आये पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को मास्को में ‘अज्ञात सैनिकों के स्मारक’ पर माल्यार्पण करके अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मॉस्को की अपनी दो दिनी यात्रा खत्म की है।

इससे पहले रूस यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिक्रिया आई कि यूक्रेन पर लिए गए रूसी फैसलों पर आपत्ति जताना हर जिम्मेदार देश की जिम्मेदारी है। ऐसे में अमेरिका ने पाक को यूक्रेन के हालात से अवगत कराया है। रूसी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला किया।

अपने इस अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरअंदाज करते हुए पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ‘ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।शीर्ष पाकिस्तानी अफसरों के मुताबिक, इस दौरे से पाकिस्तान को ऊर्जा क्षेत्र और क्षेत्रीय संपर्क में रूस के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top