यूपी चुनाव 2022: 10 दिन की अवधि में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। 10 दिनों के अंदर पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा है जब पीएम काशी पहुंचे। करीब ढाई घंटे के काशी दौरे में पीएम मोदी ने पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित की।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश ने दूध प्लांट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शुभारंभ किया है। सपा के समय मे ही इसे लगाने का फैसला हुआ था, उन्होंने ट्विट किया,’सपा के समय लखनऊ, कानपुर और बनारस में अमूल के प्लांट लगाने का जो फैसला हुआ था उसे अमल में लाने में भाजपा सरकार ने पूरा कार्यकाल बिता दिया। कैंचीजीवी भाजपा इस सच को छिपाएगी लेकिन कोई अमूल कंपनी से पूछे तो वो ‘दूध जैसा ये सफ़ेद सच’ बताएगी।’
इसके पहले भी अखिलेश कई विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते आए हैं। अखिलेश का दावा है कि योगी सरकार ने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया है।कैंचीजीवी भाजपा सरकार सपा सरकार मे किये गए कामों को अपना बताकर फीता काटने का काम करती है l