Uttar Pradesh

यूपी: आज सोनभद्र आएंगे सीएम योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, दौरे में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को करेंगे संबोधित

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। करीब डेढ़ घंटे के दौरे में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले को 513 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 167 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और मेडिकल कॉलेज समेत 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

नेताओं के पहुंचने का भी क्रम शुरू हो गया है। भाजपा जिलाधयक्ष अजित चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे आयोजन स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। जिलाधिकारी टीके सिबू और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह लगातार व्यवस्था की देखरेख में लगे हुए हैं। वहीं सीएम के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रखी गई है।

प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री करीब करीब डेढ़ घंटा जिले में रहेंगे। वह अपराह्न 1.50 बजे रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा समाप्ति के बाद अपराह्न 3.10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सतीश चंद द्विवेदी, सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ नीलकंठ तिवारी भी शामिल होंगे।

लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में घोरावल विधानसभा क्षेत्र की 20 परियोजनाएं हैं। इसमें 50 बेड का आयुष अस्पताल, रिजुल, कुदरी, जोगनी, घरसड़ा, डोहरी, लोहर तलिया, बहुअरा, नरैना, जुड़वरिया में पीएचसी भवन, आईटीआई घोरावल में आईटी लैब, कंडाकोट मंदिर में पर्यटन विकास प्रमुख हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र के 19 कार्यों में राजकीय हाईस्कूल पिंडारी, जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, नगवां में मल्टी परपज हाल, राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज पौनीकला, मच्छदरनाथ धाम पर पर्यटन विकास के कार्य शामिल हैं। दुद्धी विस क्षेत्र के 11 कार्यों का लोकार्पण होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top