Sports

जन्मदिन विशेष: विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, 26 साल की हुईं

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इनका जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ था l सिंधू आज 26 साल की हो गर्ईं। बहुत कम उम्र में सिंधू का शुमार दुनिया की दिग्गज महिला बैडमिटन खिलाड़ियों में किया जाने लगा। वह भारत की महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता।

सिंधू को विश्व पटल पर उस समय पहचान मिली जब साल 2012 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की तरफ से जारी की गई रैंकिंग में उन्होंने 20वां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उन्होंने 17 साल की उम्र में हासिल की। सिंधू को खेल विरासत में मिला है। उनके पिता पीवी रमन्ना और मां पी विजया राष्ट्रीय स्तर तक वॉलीबॉल खेल चुके हैं। 


सिंधू की उपलब्धियां
मलेशिया ओपन 2013- स्वर्ण पदक
ग्वांगझू  वर्ल्ड चैंपियनशिप 2013- कांस्य पदक
डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज 2015- रजत पदक
रियो ओलंपिक 2016- रजत पदक

इसके अलावा पीवी सिंधू ने इंडिया ओपन 2017 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इंडिया ओपन सुपरसीरीज फाइनल में कैरोलिना मारिन को हराते हुए न सिर्फ ओलंपिक का बदला चुकाया बल्कि खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद 2019 में भी उनका स्वर्णिम सफर जारी रहा और इस साल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में जापान की खिलाड़ी नाजोमी ओकुहारा को हराकर यह खिताब जीता था। 

इस स्टार खिलाड़ी ने बहुत कम समय में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया। वह बैडमिंटन में ओलंपिक पदक सहित कई खिताब अपनी झोली में डाल चुकी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top