आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। इस बार चोरों ने टेढ़ी बगिया स्थित मोबाइल शोरूम में करीब 15 लाख की चोरी को अंजाम दिया।
आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार रात को चोरों ने टेढ़ी बगिया स्थित मोबाइल शोरूम को निशाना बनाया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई, जब शोरूम का मालिक वहां पहुंचा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल शोरूम मालिक के अनुसार चोर 12 लाख के मोबाइल और तीन लाख रुपये कैश चोरी करके ले गए हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।