Uttar Pradesh

आगरा-दिल्ली राजमार्ग: मथुरा में हुई भीषण हादसे तीन की मौत, आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रॉला से टकराया दूसरा ट्रॉला

आगरा-दिल्ली: आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना हुई, कोटवन बार्डर के समीप राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रॉला में तेजगति से आते ट्रॉला ने टक्कर मार दी। जिससे एक चालक और दो क्लीनर की मौत हो गई। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों के शवों को केबिन काटकर निकला। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

रविवार-सोमवार की रात्रि में ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 8433 का मथुरा से पलवल जाते समय गुलशन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एनएचआई कर्मियों द्वारा ट्रॉला को साइड कराने का कार्य किया जा रहा था। तभी सुबह करीब पौने चार बजे मथुरा की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 3451 ने पीछे से आकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉला में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों के शव केबिन में फंस गए। पुलिस ने गैस कटर की मदद से तीनों के शवों का बहुत मुश्किल से निकाला। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत पैदा हो गए। कुछ देर के लिए पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो इसके लिए एक लाइन को बंद कराकर दूसरी लाइन से यातायात को डायवर्ट कराया।मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top