एटीएस का खुलासा: एटीएस गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी पर शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं, एटीएस ने कस्टडी में पूछताछ की तो कई अहम राज सामने आए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने मुर्ताजा के प्लान के बारे में जानकारी दी है। एडीजी ने कहा कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। इसी कोशिश में उसने मंदिर के दक्षिण गेट पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया था और उसकी राइफल छीनने की कोशिश की थी।
उन्होंने बताया कि यूपीएटीएस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुर्तजा ने अमेरिका और यूरोपीय देशों में मौजूद आईएसआईएस से जुड़े संगठनों और उसके समर्थकों की मदद के लिए अपने बैंक अकाउंट से करीब साढ़े लाख रुपये भेजे थे। इसके साथ ही एके-47, एम-4 कार्बाइन और दूसरे हथियारों से जुड़े वीडियो भी इंटरनेट के माध्यम से भेजे थे।
यूपीएटीएस ने जांच में उसके पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल से आईएसआईएस की आतंकी विचारधारा से जुड़े वीडियो और साहित्य बरामद किया है।