Maharajganj

महराजगंज के एडीएम पंकज कुमार वर्मा का तबादला, मथुरा बनाए गए नए एडीएम ।

महराजगंज :  सरकार ने हाल ही में पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें महराजगंज के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा का तबादला मथुरा के लिए किया गया है। उन्हें मथुरा में नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही, बुलंदशहर के एडीएम (प्रशासन) प्रशांत कुमार भारती को महराजगंज का नया एडीएम (एफआर) नियुक्त किया गया है। यह तबादला उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
पंकज कुमार वर्मा के कार्यकाल के दौरान महराजगंज में उनके योगदान को सराहा गया है। उनके तबादले की खबर से जिले में चर्चा का माहौल है। नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top