Uttar Pradesh

अखिलेश यादव जन्मदिन: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी, प्रियंका गांधी व मायावती ने दी बधाई, कही ये बात….

अखिलेश यादव जन्मदिन: आज एक जुलाई को अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दल के नेता भी उनको बधाइयां दे रहे हैं। इस मौके पर कई बड़े नेताओं ने उन्होंने बधाई दी है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रियंका गांधी और बीएसपी चीफ मायावती ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव अपने जन्मदिन के मौके पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से पांचवां स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपहार स्वरुप दिया है।

अखिलेश यादव को आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि सपा को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए। वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना रही है। अखिलेश यादव यूपी में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं और योगी सरकार को निशाने पर लेते रहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी भी कड़ा पलटवार करते हैं।

Most Popular

To Top