यूपी चुनाव: यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सपा में शामिल होने पर बने शंशय को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी छोड़ते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। एमपीएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने मंत्री को उस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है जो सात साल से चल रहा था, इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर बहुजन साज पार्टी में रहते हुए धार्मिक भावना भड़काने आरोप लगा था। आपको बता दें मौर्य ने बसपा में रहते हुए पूजा न करने का आह्वान किया था। इसी मामले में अदालत ने आज वारंट जारी किया है।