बंगाल उपचुनाव: बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है। आज यानी रविवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे जबकि बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार होंगे। इन दो दिग्गजों के चुनाव में उतरने से सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। बता दें कि बंगाल की लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद से खाली हो गई थी जिसके कारण यहां उपचुनाव करवाना पड़ रहा है। इसके अलावा टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है, जिसके बाद अब यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे।
इस बार देखने वाली बात यह होगी कि इन सीटों पर भाजपा को सफलता मिलती है या टीएमसी को। हाल के चुनावों में टीएमसी के प्रदर्शन को देखने के बाद लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा इस बार बाजी मार सकते हैं। वहीं बाबुल सुप्रियो को भी सेफ सीट दी गई है। यहां टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद उपचुनाव कराने की घोषणा की गई है।