महराजगंज जिले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने लापरवाही के मामले में सख्त कदम उठाया है। महराजगंज पुलिस के नये पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के पदभार संभालने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक घटना की समय पर सूचना नहीं दी, तथ्यों को छुपाया और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती।
पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया है कि विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा। कर्तव्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस कार्रवाई को नए एसपी के आने के बाद पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।