देश में कोरोना: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों को लेकर एक राहत की खबर आई है। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 6, 563 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वही आज इस दौरान 132 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि 572 दिन बाद एक्टिव केस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक्टिव केस 82,267 है।
हालांकि, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी तेजी से अपना पाँव पसारता जा रहा है। देश में 150 से ज्यादा मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। देश के 12 राज्यों को यह अपनी चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं।
