गोकुलपुरी हादसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी मे शुक्रवार देर रात 33 झुग्गियां जलकर राख हो गईं जिसमें एक परिवार के पांच लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी पीड़ितों के लिए संवेदना प्रकट की है। साथ केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और जिनकी झुग्गियां जली हैं उनके पुनर्वास के लिए भी मुआवजे का एलान किया है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गोकुलपुरी की झुग्गियों में लगी आग में हुई मौतों पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। वह पीड़ितों से मिलने घटनास्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना दर्दनाक और हृदय को झकझोर देने वाली है। सांसद होने के नाते मैं हर पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा हूं और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के दुख का भागीदार है।
सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि पूरी घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। इसके साथ ही मांग की है कि मृतकों के परिजनों क तुरंत एक करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की जाए। मनोज तिवारी ने कहा, घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था की जाए और सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर क्लिक करें….
https://erranewsindia.com/delhi-seven-people-died-due-to-fire-in-gokalpuri-north-east-delhi/