महाराजगंज: महाराजगंज नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी 2022 का आयोजन किया गया! इस आयोजन में जिले के तमाम सारे स्कूलों के पढ़ने वाले विद्यार्थियों के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,गायन प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया!
विडियो यहाँ देखें👇…
इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं के हिसाब से अलग-अलग समय निर्धारित किए गए थे! प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर के द्वारा किया गया था! इसमें मुख्य रूप से विमल पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह , अमरेंद्र शर्मा ,अखिलेश्वर राव, पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल से देवेंद्र पांडेय और कई शिक्षक गणों के अलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवम छात्राएं उपस्थित थे!