प्रधानमंत्री संग्रहालय: 14 अप्रैल 2022 यानी गुरुवार (आज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। पहले यह नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। इसमें देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों का प्रदर्शन होगा। अधिकारियों ने बताया कि नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को लेकर संग्रहालय को विकसित किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान के साथ उनको दुनियाभर से प्राप्त उपहारों का प्रदर्शन किया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि नेताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों पर संग्रहालय विकसित किया गया है। साथ ही कहा कि यह संग्रहालय सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लोगों के सामने लाएगा, चाहे उनकी विचारधारा या कार्यकाल कुछ भी हो।
यह कोई नया संग्रहालय नहीं है। यह नई दिल्ली के तीनमूर्ति भवन में स्थित नेहरू म्यूजियम का ही रूपांतरण है। इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का चित्रण संस्थान निर्माता के रूप में किया गया था। अब इसे नए सिरे से विकसित कर यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों तथा उनके कृतित्व का दर्शाया गया है। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को सहेजा गया है।