Uttar Pradesh

सीएम योगी: आज सीएम योगी ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के प्रदेश वासियों को राज्य के स्थापना दिवस की दी बधाई

सीएम योगी: 1 नवंबर को केरल और छत्तीसगढ़ राज्यों के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। केरल, अपना स्थापना दिवस केरल पिरवी दिवस के रूप में मनाता है। इसका गठन 1 नवंबर 1956 को देश की आजादी के काफी समय बाद हुआ था।मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने देश के तीन राज्‍यों के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर वहां की जनता को बधाई दी। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि ये सभी प्रदेश विकास के सुपथ पर अविराम चलता रहे। ये सभी मनोहारी प्रदेश उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग पर अनवरत गतिशील रहे।

वैदिक कालीन स्मृतियों को संजोए, अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी आंध्र प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि प्रदेश विकास के सुपथ पर अविराम चलता रहे एवं यहां जन-जन का उत्थान हो। बता दें क‍ि दक्षिण भारतीय राज्य 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आया था। आंध्र के लोगों के लिए इस तिथि का विशेष महत्व है।

अध्यात्म व आधुनिकता की संगम स्थली, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली केरल राज्य के स्थापना दिवस की सभी केरल वासियों को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि यह मनोहारी प्रदेश उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग पर अनवरत गतिशील रहे।
प्रखर सांस्कृतिक चेतना से दीप्त, अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण कर्नाटक राज्य के स्थापना दिवस की सभी कर्नाटक वासियों को हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि उत्कृष्ट ऐतिहासिक विरासतों को संजोए यह प्रदेश सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। कर्नाटक दिवस प्रत‍ि वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है। 1 नवंबर 1956 को दक्षिण पश्चिमी भारत के सभी कन्नड़ भाषा बोलने वाले क्षेत्रों को मिलाकर कर्नाटक राज्य बनाया गया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top