Health

देश में कोरोना अपडेट : देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 2500 से अधिक लोग संक्रमित, 33 लोगों ने तोड़ा दम, दिल्ली ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना : देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारत में कोविड-19 के मामलों में कभी तेजी से गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे बढ़ते मामलो ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है, वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2527 मामले सामने आए हैं, इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,656 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,079 हो गई जो कि चिंता का विषय है।

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,149 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,17,724 लोग स्वस्थ भी हुए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए हैं।

कुल मामले: 4,30,54,952
सक्रिय मामले: 15,079
कुल रिकवरी: 4,25,17,724
कुल मौतें: 5,22,149
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,46,72,536′

Most Popular

To Top