देश में कोरोना: देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है। आज देश मे कोरोना मामलों में कमी आई है, पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में सोमवार को 20 हजार से कम नए कोरोना केस मिले हैं। सक्रिय केस भी तेजी से घटें l
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आज बीते 24 घंटे में 13,734 नए कोविड मामले सामने आए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से कमी आई और ये घटकर 1,39,792 हो गए।
मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई है। बीते 24 घंटे में 27 लोगों ने कोरोना के आगे हार मान ली। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,26,430 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये कुल संक्रमितों की तुलना में 0.32 फीसदी है। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4,197 की कमी आई। ये घटकर 1,39,792 रह गए हैं।
