
महराजगंज: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को घुघली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 367/2025 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में आरोपी विशाल चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरवा चमइनियां थाना घुघली, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
सूचना मिलने पर घुघली पुलिस टीम ने 12 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 8 बजकर 55 मिनट पर आरोपी विशाल चौधरी को ग्राम बरवा खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 367/2025 धारा 87 और 137(2) बीएनएस थाना घुघली में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिप्रकाश यादव और हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव शामिल रहे।