India

हरियाणा मंत्रिमंडल: आज होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, इस बार नहीं बढ़ेंगे शराब के दाम, राज्य की आबकारी नीति पर लग सकती है मुहर

हरियाणा मंत्रिमंडल: आज हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में करीब दो दर्जन एजेंडे पर चर्चा होगी। कई अधिकारियों को उनकी सरकारी सेवाएं पूरी होने पर सेवा विस्तार दिया जा सकता है। सबसे अहम राज्य की आबकारी नीति पर मुहर लगना रहेगा। कैबिनेट की मुहर लगी तो 12 जून से नई एक्साइज पॉलिसी लागू हो जाएगी। पिछले वर्ष कोविड के कारण नई पॉलिसी 12 जून 2020 को लागू हुई थी, जो दो वर्ष के लिए बनी थी।

इस बार की एक्साइज पॉलिसी में दो बातें अहम हैं। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए देश में बनी कुछ शराब की कीमत कम हो सकती है। साथ ही इस बार सरकार दाम बढ़ाना नहीं चाह रही है। नई पॉलिसी में शराब की दुकानों की संख्या घटाई जा सकती है। अभी तक चल रही पॉलिसी के तहत प्रदेश में शराब की कुल 2600 दुकानें खुल सकती थीं।

ताजा पॉलिसी में इनकी संख्या 2500 से अधिक नहीं होगी। शहरी ठेकों में वेंडर के साथ सब-वेंडर की मंजूरी नई पॉलिसी में नहीं मिलेगी। हालांकि गांव में सब-वेंडर की पॉलिसी लागू रह सकती है। नई पॉलिसी से लगभग पंद्रह प्रतिशत अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद रहेगी। नई पॉलिसी में यह भी तय किया जा सकता है कि अब ठेकों पर शराब की खरीद के साथ बिल भी मिलेगा। सभी ठेकों पर पीओएस (प्रिंट ऑफ सेल) की पर्ची कटेगी ताकि नकली शराब बिक्री पर रोक लग सके। आप को बता दें कि किसी भी राज्य को आबकारी विभाग की ओर से अच्छा राजस्व मिलता है l

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top