Uttar Pradesh

बढ़ी मुश्किलें: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, एक और मुकदमे में सपा नेता आजम का नाम जुड़ा, जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी

कस्टडी वारंट जारी : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं, कोतवाली थाना पुलिस ने एक और मुकदमे में सपा नेता आजम खां का नाम जोड़ दिया है। इसमें आरोप है कि रामपुर पब्लिक स्कूल के अभिलेखों में हेराफेरी की गई है।

जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए। वारंट की कॉपी सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दी गई है। l जेल से ही उन्होंने शहर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता से संबंधित एक मुकदमे में विवेचक ने उनका नाम खोल दिया है। यह मुकदमा 18 मार्च 2020 को दर्ज हुआ था।

मुकदमा तत्कालीन नगर शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह राणा ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी के साथ ही आपराधिक षड़यंत्र किया गया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की जिसमें आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 87 मुकदमे दर्ज थे, लेकिन शुक्रवार को एक और मामले में उनके नाम को शामिल किया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ अब कुल 88 मामले दर्ज हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top