India

बेहतरीन प्रवक्ताओं की सूची: राजनीतिक दलों के बेहतरीन 50 प्रवक्ताओं की सूची में भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी रहे पहले पायदान पर

सम्मान: एक्सचेंज 4 मीडिया समूह ने देश के 50 शीर्ष राजनीतिक दलों के बेहतरीन प्रवक्ताओं की सूची जारी की, इस बेहतरीन प्रवक्ताओं की सूची में सुधांशु त्रिवेदी सहित पांच भाजपा के हैं। एक्सचेंज 4 मीडिया ने पहली बार 50 प्रवक्ताओं की यह सूची जारी की है। इस सूची में भाजपा सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पहले पायदान पर रखा गया है।

सूची में शीर्ष 10 में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, आप के राघव चड्ढा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और सपा के अनुराग भदौरिया शामिल हैं। शीर्ष दस में सुधांशु के अलावा भाजपा के संबित पात्रा, गौरव भाटिया, सैयद जफर इस्लाम और शाजिया इल्मी को स्थान दिया गया है।

एक्सचेंज4 मीडिया के संपादकीय बोर्ड द्वारा लंबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद विजेताओं का चयन किया गया l यह चयन प्रक्रिया मुख्यतौर पर प्रवक्ताओं के तर्क की गुणवत्ता, उनकी प्रस्तुत शैली, विश्वसनीयता मानदंडों पर आधारित थी l

राजनीतिक दलों के शीर्ष 5 प्रवक्ता
1 सुधांशु त्रिवेदी (भाजपा)
2 संबित पात्रा (भाजपा)
3 रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस)
4 गौरव भाटिया (भाजपा)
5 अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)

Most Popular

To Top