मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिंदुरिया
महराजगंज: सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पतरेंगवा के टोला शितलापुर निवासी आरोपित सुदर्शन पुत्र रामस्वरूप एवं रविन्द्र पुत्र लालचंद को सिंदुरिया पुलिस टीम द्वारा रविवार को मुखबीर की सूचना पर मौके से गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को चालान न्यायालय भेज दिया गया । बताते चलें कि दोनों के विरुद्ध थाने में मु.अ.सं. 1197/08 व भा.द.वि. की धारा 323/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत था और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता व कांस्टेबल विष्णुदयाल शामिल रहे ।