सिंदुरिया प्रतिनिधि
सिंदुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेदवां में स्थित शिव मन्दिर के दक्षिण तरफ गाँव के कुछ लोगों ने पशुओं को बाँधने हेतु झोपड़ी बना रखी थी और उसमें पशुओं को मच्छरों से बचाने हेतु धुँआ करते थे। ऐसे में रविवार को उसी आग की वजह से झोपड़ी धूं-धूं करके जलने लगी।
इसके बाद ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार पशुओं को बाहर निकाला गया किन्तु झोपड़ी में रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से किसी प्रकार आग बुझायी जा सकी। ऐसे में ग्रामवासी रोहित यादव, साधू यादव, लाल बिहारी यादव ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया है।