महाराष्ट्र दिवस: आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। महाराष्ट्र राज्य की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। इस मोके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी राज्य के नागरिकों को बधाई दीं।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।
महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबासाहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।