महाराष्ट्र: 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की साझेदारी को लेकर अनबन के बाद अपनी लंबे समय से दोस्त रही भाजपा से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में महा
विकास अघाड़ी सरकार का गठन किया था।
इसी क्रम मे विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि भाजपा व राकांपा मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएं, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि यह संभव नहीं है।’
पवार के खुलासे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता के लिए बेकरार थी और वह किसी के भी साथ सरकार बनाने को तैयार थी। राउत ने यह भी कहा कि उन्हें सब पता था कि कौन किससे बात कर रहा है, इसलिए भाजपा सरकार बनाने के अपने प्रयासों में विफल रही।