महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, एक इमारत में 40वीं मंजिल से लिफ्ट गिर गई। इस दुर्घटना में लिफ्ट में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे, उसमे में से एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार यह घटना सिद्देश ज्योति बिल्डिंग की है। यहां रखरखाव के काम के दौरान एक लिफ्ट 40वीं मंजिल से गिर गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि लिफ्ट गिरने की घटना में दो लोग घायल हुए थे जिनमें से एक की मौत हो गई है।