गोरखनाथ मंदिर में हमला: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले मे स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा अब्बासी का मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया गया। उसका चेकअप डॉ राजेश कुमार ने किया है। इस दौरान उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, अहमद मुर्तजा अब्बासी को शनिवार को एटीएस ने गोरखपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेते हुए उसे गोरखपुर जेल भेज दिया। उसे गोरखपुर जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। छह अप्रैल को एटीएस ने मुर्तजा के मां-बाप को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। तभी से वह एटीएस के संपर्क में थे। मुर्तजा के जेल जाने के अगले ही दिन उसके मां-बाप भी गोरखपुर स्थित अपने घर लौट आए।
वहीं सोमवार को मुर्तजा के मां-बाप सिविल लाइंस स्थित अपने घर पहुंचे गए। पुलिस ने यहां आने पर उन्हें घर की चाबी सौंप दी। इसके पहले तक मुर्तजा के मां-बाप एटीएस मुख्यालय के संपर्क में थे। उधर, गोरखपुर जेल में बंद मुर्तजा अब्बासी हाई सिक्योरिटी बैरक में है और सोमवार को उसकी दिनचर्या सामान्य रही।
एटीएस उन्हें पूछताछ के लिए बुलाती और फिर जाने देती। इस बीच एटीएस ने बैंक डिटेल के साथ अन्य जानकारियां मुर्तजा के पिता से जुटाई और पूरे घटनाक्रम में उनका बयान भी दर्ज किया। गोरखपुर जेल में बंद मुर्तजा की दिनचर्या सोमवार को भी सामान्य रही। जेल में उससे मिलने कोई नहीं गया। मुर्तजा को जेल प्रशासन ने हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। उसकी विशेष निगरानी की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं…
