गोवा: गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी गोवा गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के पणजी में आज़ाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा लिबरेशन डे समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों और दिग्गजों को सम्मानित किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा कारागार संग्रहालय, गोवा चिकित्सा महाविद्यालय में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किये। पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया।