सिंदुरिया
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ माह पूर्व एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर घटना के तीन दिन बाद स्थानीय थाने में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार को सिंदुरिया पुलिस ने हड़खोड़ा तिराहे से मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंदुरिया पुलिस को पीड़िता की माता ने तहरीर देकर बताया था कि विगत छह नवंबर को उसकी बेटी को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर नौ नवंबर को मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जिस क्रम में रविवार को मामले के आरोपी सर्वेश कन्नौजिया पुत्र रामकेवल कन्नौजिया को हड़खोड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अपहृता के बयान के अनुसार मुकदमे में 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
————
