India

गोवा: गोवा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति लगाने पर भड़के लोग, जमकर किया विरोध प्रदर्शन, फुटबॉलर रोनाल्डो के प्रशंसक दुनिया भर में

विवाद: गोवा पर सदियों तक पुर्तगाल ने एक उपनिवेश के रूप में कब्जा किया था और आजादी के बाद तक उनका कब्जा रहा था। महज 60 साल पहले ही उन्होंने राज्य छोड़ा है। इसके अलावा राज्य के लोगों को इस बात पर भी आपत्ति है कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाने के बजाय पुर्तगाली खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई है।

गोवा के समुद्री तट स्थित गांव कलंगूट के एक पार्क में प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पीतल की एक बड़ी प्रतिमा लगाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। यहां रहने वाले लोग पुर्तगाली संबंधों को लेकर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सिर्फ इस बात से आक्रोशित नही हैं कि एक विदेशी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान दिया गया बल्कि एक पुर्तगाली खिलाड़ी को क्यों इसके लिए चुना गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने और राज्य और देश में फुटबॉल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए रोनाल्डो की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है।

पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो के लाखों प्रशंसक भारत में भी है। गोवा की राजधानी में पणजी में इसका प्रमाण भी मिला है। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो की मूर्ति पणजी में लगाई गई है। इस मूर्ति का वजन 410 किलोग्राम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top