Salman Khan Birthday: आज पूरी दुनिया बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जानती है, वो किसी के भी परिचय के मोहताज नहीं हैंl सलमान ने बहुत सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैl उनकी फिल्मों को पसंद करने वाले करोड़ों में हैंl
अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सलमान आज एक कामयाब सुपरस्टार हैं, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोमवार को अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें फिल्मों में अपने यूनिक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के अभिनय के लिए जाना जाता है। सलमान खान फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं।
वह हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक के बड़े बेटे हैं। उनके पांच भाई-बहन अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता। सलमान की दूसरी मां हेलन अपने जमाने में पॉपुलर कैबरे डांसर रही हैं।
सलमान खान ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। एक तरफ जहां सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए मशहूर हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी जिंदगी के ऐसे भी कई विवाद हैं जो अक्सर चर्चाओं के केंद्र में रहते हैं। ‘बीइंग ह्यूमन’ संस्था के जरिए सलमान जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं।
बॉलीवुड में सलमान खान की किस्मत फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से चमकी। यह फिल्म उस समय सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों में से एक थी। सलमान को ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
