Politics

संतकबीरनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर जमकर बरसे, बोले- अरे अखिलेश बाबू दम हो तो मंदिर निर्माण रोक लो

यूपी चुनाव 2022: 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचलें काफी तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। इसी क्रम में संतकबीरनगर में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टी सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि  पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भूमि पूजन कर मंदिर निमार्ण का शिलान्यास कर दिया है। ये समाजवादी पार्टी के लोग जिन्होंने कारसेवकों पर डंडे बरसाएं, गोलियां चलवाई, ये लोग ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। अरे अखिलेश बाबू दम हो तो मंदिर निर्माण रोक लो।

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने गोरखपुर में खाद का कारखाना लगाया, बायोफ्यूल प्लांट लगाया और अभी कुछ ही दिन पहले काशी में औरंगजेब के समय से जो बाबा विश्वनाथ का दरबार सूना पड़ा था, बाबा विश्वनाथ के दरबार का पुनरोद्धार करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में जब भी आता हूं तो बहुत ही भावुक और रोमांचित हो जाता हूं। 2014 में मैं भाजपा का प्रभारी था, 2017 और 2019 में अध्यक्ष था। इन तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भोले शंकर की तरह कृपा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top