India

दिल्ली: काफी दिनों से बीमार चल रहे, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज 67 साल की उम्र निधन

अलविदा: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज 67 साल की उम्र मे निधन हो गया। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था l दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे बड़े संस्थानों में काम कर चुके विनोद दुआ को 1996 में रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया थाl विनोद दुआ काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे एक साथ यात्रा करेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल (5.12.21) लोधी श्मशान घाट में होगा।

67 साल के विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम थे। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम किया था। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में लगातार गिरावट आती रही। कुछ दिनों पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने विनोद दुआ की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top